किशोरी से छेड़छाड़, नामजद रिपोर्ट दर्ज
बड़गांव। क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। मनचले के चुंगल से छूटकर भागते समय किशोरी गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गई। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों व अन्य ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। शनिवार को पीड़ित युवती के पिता ने आरोपी युवक सौरभ के खिलाफ पॉस्को एक्ट तथा छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने कहा पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा। संवाद