फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइनल में पहुंची चौहान क्रिकेट एकेडमी

विज्ञापन
ोतेश्वर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित सेठ घनश्याम दास मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामें? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर खेली जा रही सेठ घनश्याम दास मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सहारनपुर की चौहान क्रिकेट एकेडमी ने रुड़की की मोहसिन इलेवन टीम को 67 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 204 रन बनाए। उज्ज्वल ने 51 व अजमल ने 36 रन का योगदान दिया। रुड़की टीम की ओर से शहंशाह ने चार और कैफ ने दो विकेट लिए। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी रुड़की की पूरी टीम 23.3 ओवर में 137 रन ही बना सकी। इस प्रकार चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम ने यह मैच 67 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। रुड़की की ओर से कैफ व अनमोल ने 24-24 रन बनाए। चौहान एकेडमी के लिए विवेक ने तीन तथा साजिद व निर्देश ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच उज्ज्वल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें