फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज में जल्द दूर होगी परिचालकों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज बसों में जल्द ही परिचालकों की कमी दूर होने जा रही है। परिवहन निगम ने एजेंसी का चयन कर लिया है। रीजन के सभी डिपो में 360 परिचालक रखे जाएंगे। खास यह है कि परिचालक बनने के लिए महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह डिपो आते हैं। सभी डिपो में चालक-परिचालकों की कमी से जूझ रहे हैं। परिवहन निगम में परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए एसएस इंटरप्राइजेज एजेंसी का चयन किया है। इसके माध्यम से परिचालक रखे जाएंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि परिचालकों की योग्यता 12वीं पास, सीसीसी कंप्यूटर प्रमाण पत्र और 18 साल से अधिक आयु होना जरूरी है। सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर आवेदक परिचालक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें