फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चौधरी वीरेंद्र सिंह भाकियू टिकैत से निष्कासित

Sun, 26 Nov 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। भाकियू टिकैत के पश्चिम प्रदेश सचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह को संगठन के विरुद्ध कार्य करने को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने यूनियन ने निष्कासित कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि करीब छह माह पूर्व वीरेंद्र सिंह को भाकियू तोमर ने निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की संस्तुति पर संगठन में पश्चिम प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा था। विनय कुमार का कहना है कि तभी से वीरेंद्र सिंह संगठन विरोधी कार्य कर रहे थे एवं उच्च पदाधिकारी के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता को संगठन के पदाधिकारियों ने इन सभी बातों से अवगत कराया जिसके बाद शनिवार को उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें