फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व विधायक माविया अली पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व विधायक माविया अली पर अदालत ने आरोप तय किए हैं। एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में आगामी तारीख 17 जनवरी 2023 नियत की है।
विज्ञापन

देवबंद निवासी पूर्व विधायक माविया अली ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव देवबंद सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। 13 फरवरी 2017 को देवबंद कोतवाली पर सब इंस्पेक्टर कृष्णकुमार की ओर से उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। अब यह मुकदमा एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा है।
विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक माविया अली सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मयंक प्रकाश के समक्ष पेेश हुए। अदालत ने उन पर इस मामले में आरोप तय करते हुए ट्रायल शुरु किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले पूर्व विधायक के भी बयान हुए। गवाहों के बयान के लिए अदालत ने अब इसमें 17 जनवरी की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें