सहारनपुर। महानगर में आयोजित श्री रामलीलाओं में भरत मिलाप की लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। कलाकारों ने चरनपीठ करुनानिधान के जनु जुग जामिक प्रजा प्राण चौपाई के साथ मनोहारी मंचन किया।
भारतीय कला संगम श्रीरामलीला सभा टीटू कॉलोनी में भरत मिलाप की लीला देखकर दर्शक भावुक हो गए। श्री राम को अयोध्या लाने के लिए महाराजा भरत ने मार्मिक निवेदन किया, लेकिन बाद में प्रभु श्रीराम की खड़ाऊं सिर पर धारण कर भरत अयोध्या के लिए लौट गए। इस दौरान प्रबंधक अनिरुद्ध गुरुंग, महामंत्री जसबीर मोघा, संचालक सुरेंद्र मोघा, प्रबंधक कोषाध्यक्ष चेतन कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूख, प्रमोद धीमान, दीपक मलिक मौजूद रहे। रेलवे कॉलोनी में रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रामलीला का शुभारंभ किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से पर्दे पर श्री राम जन्म और गुरु वशिष्ठ से दीक्षा लेने की लीला दिखाई गई। इस दौरान प्रधान चंद्रजीत सिंह निक्कू, मिंटा, राजीव कुमार, सन्नी, मानस मौजूद रहे। नवयुग सेवा समिति द्वारा नुमाइशकैंप में आयोजित लीला में ताड़का वध की लीला दिखाई गई। इस दौरान मुख्य संरक्षक सुभाष गंगा, अध्यक्ष राजन कोचर, महामंत्री दीपक जुनेजा, लखन कालड़ा, राजीव कालिया, संजीव जसूजा, अशोक धवन, जगदीश भंडारी, गुलशन फुटेला, सन्नी तनेजा, आशु बजाज, राजेश मिगलानी, रम्मी धवन मौजूद रहे। वहीं, नुमाइशकैंप में सुपर क्लब द्वारा आयोजित लीला में राम बरात निकाली गई। क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद राम बरात रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान प्रधान काका सूरी, निर्देशक भारती पसरीचा, राजीव तोमर, विवेक चवला, सुधीर गुंबर, नितिन खुराना, बंटी, गगन नागपाल मौजूद रहे।
नुमाइशकैंप के गोपालनगर में सुपर क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर की लीला हुई। राम के किरदार में पवन सेतिया, लक्ष्मण के किरदार में संजीव छाबड़ा, सीता के रूप में तन्नु, परशुराम के किरदार में जंग बहादुर और महाराज जनक के किरदार में मनोज गगनेजा के अभिनय को खूब पसंद किया गया। इस दौरान प्रधान काका सूरी, ईशपुजानी, अनिल रसवंत, सुधीर गुंबर, राजीव वधवा, मितेश तनेजा, पंकज गुंबर आदि मौजूद रहे।
प्राचीन रामलीला का पूजन कर शुभारंभ करते पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR