फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रेनों में आपाधापी, सीट पाने के लिए जद्दोजहद

Sun, 19 Oct 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी मची है। यात्रियों को एक सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। सीट नहीं मिलने पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। सहारनपुर से गुजरने वाली लखनऊ, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को दीपावली पर्व है। जो लोग दूसरे राज्य में जाकर काम कर रहे हैं वह घर लौटने लगे। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों भी शुरू की है लेकिन भीड़ के आगे यह ट्रेनें कम पड़ गई हैं। शनिवार को अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर पहुंची। खड़ी होने के बाद ट्रेन की हालत यह रही कि यात्रियों ने न तो दिव्यांग कोच या महिला कोच देख, जिसे जहां जगह मिली, वह बैठ गया। जिसे जगह नहीं मिली, वह इधर-उधर दौड़ता रहा। कुली भी यात्रियों को ट्रेनों के कोच में चढ़ाते नजर आए। ट्रेन में इतनी अधिक भीड़ थी कि उसमें चढ़ना तो दूर उतरना भी मुश्किल हुआ। कई यात्री तो भीड़ अधिक होने के चलते ट्रेन से नहीं जा सके। दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। यहीं हाल बिहार जाने वाली ट्रेनों का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें