फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदल रहा मौसम, सुबह-शाम की ठंड दिल रोगियों के लिए हो सकती है घातक

विज्ञापन
जिला अस्पताल का गेट
विज्ञापन
- सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने लगे हृदय रोग के मरीज
विज्ञापन

- चिकित्सक मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही सुबह-शाम ठंड होने लगी है। ऐसे में दिल के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। उनके लिए थोड़ी सी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में हृदय रोग के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। सर्दी में ऑक्सीजन की कमी रहती है, जिससे रक्त वाहनियां संकरी हो जाती हैं।
ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है, जो दिल मरीजों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। जिन लोगों का कॉलस्ट्रॉल बढ़ा रहता है उनके लिए यह मौसम खतरनाक होता है। दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है। ऐसे में सांस फूलने की शिकायत को इस मौसम में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हार्ट अटैक के लक्षण

- सीने में दर्द
- थकान और घबराहट
- सांस की दिक्कत
- ज्यादा पसीना आना
- मोटापा, शुगर रोग

- पैर में सूजन रहना

- हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर
ऐसे करें बचाव
- ठंड में गर्म कपड़े पहनें।

- सिर और मुंह को ढक कर रखें।

- सुबह उठकर नहाने से बचें।

- गुनगुना पानी पिएं
- कम से कम दो घंटे धूप लें।
- तैलीय भोजन और जंक फूड न खाएं।

- ठंडे पेय पदार्थों को सेवन न करें।
- वर्जन
सर्दी के मौसम में दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को सुबह-शाम टहलने से बचना चाहिए। क्योंकि, सर्दी में दिल के मरीजों की नसें सिकुड़ने लग जाती हैं, जिसे हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। सर्दी से बचे और चिकित्सक से चेकअप कराते रहें। - डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें