फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की नाम बदलकर, पत्नी ने धर्म नहीं बदला तो छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की नाम बदलकर, पत्नी ने धर्म नहीं बदला तो छोड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। दूसरे वर्ग के युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। फिर उसने धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाहिता को मासूम बेटे के साथ अकेला छोड़ दिया। इसके बाद विवाहिता को नोटिस भेजा, जिसमें आरोपी ने उसे तलाक दे दिया। विवाहिता इंसाफ पाने को दर-दर भटक रही। गर्भवती पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करती थी। वहीं सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र निवासी युवक भी काम करता था। परिचय होने पर उसने खुद का नाम करण बताया और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। सितंबर 2019 में एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर शादी कर ली। इसके बाद उसे सहारनपुर के मोहल्ला राज विहार में किराए के मकान में रखा। दंपती को एक वर्ष का बेटा भी है। बेटे के पैदा होने के बाद पति घर से कई-कई दिन गायब रहने लगा। इसी बीच उसे पता लगा कि उसका पति दूसरे वर्ग से है। इस बारे में पूछताछ करने पर पति ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था। वर्तमान में भी वह गर्भवती है और पति उसे पुत्र के साथ अकेला छोड़कर चला गया। आरोप है कि पति ने अधिवक्ता के जरिए उसे नोटिस भिजवाया है, जिसमें कहा है कि उसे तलाक दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि महिला उनसे आकर मिले। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें