फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे के जनरल टिकट का बदला स्वरूप

Sat, 29 Apr 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के अनार​क्षित टिकट काउंटर पर लगा थर्मल प्रिंटर
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे के जनरल टिकट का स्वरूप बदल गया है। स्टेशन के अनारक्षित काउंटर से अब यात्रियों को थर्मल प्रिंटर से टिकट निकालकर दिए जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि यह टिकट पहले के मुकाबले थोड़ा बड़ा है और इस पर लिखावट भी साफ नजर आती है। रेलवे ने चार थर्मल प्रिंटर दिए हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से अप और डाउन में 150 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। कई बार अनारक्षित टिकट काउंटर पर लंबी लाइन होने के चलते यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। अभी तक काउंटर पर डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर से जनरल टिकट का प्रिंट निकलता था, लेकिन अब रेलवे ने सहारनपुर को चार थर्मल प्रिंटर दिए हैं। जिन्हें हर टिकट खिड़की पर लगाया गया है। इस प्रिंटर से एक मिनट में 30 से 40 टिकट निकल जाते हैं। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। इसके साथ ही ट्रेन भी नहीं छूटेगी।

थर्मल प्रिंटर कंप्यूटर स्क्रीन के साथ अटैच किए गए हैं। जिनकी गति काफी तेज है। यात्री के टिकट की जानकारी जैसे ही स्क्रीन पर अपलोड की जाती है तो ओके का बटन दबाते ही एक से दो सेकेंड में टिकट थर्मल प्रिंटर से बाहर आ जाती है। इससे यात्रियों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ रहा। मुख्य टिकट पर्यवेक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि चार थर्मल प्रिंटर से जनरल टिकट निकाले जा रहे हैं। ये अभी ट्रायल के तौर पर है। इसके परिणाम बेहतर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें