फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, टीकाकरण से दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक 135 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल को दो दिन पहले दी गई वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। इसके खतरे के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण से दूरी बनाए हुए हैं। अभी तक 135 कर्मी ही टीकाकरण से प्रतिरक्षित किए गए। जिले में 200 कर्मियों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है।
जनपद में स्वाइन फ्लू से साढ़ौली कदीम निवासी एक महिला की मौत हो चुकी है। उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित करने की योजना बनाई गई। इसके लिए जनपद में शासन से 200 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। एसबीडी जिला अस्पताल, सामुदायिक व प्राथमिक केंद्रों पर तैनात चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, लैब टैक्नीशियन आदि को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। जिससे वे स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से बच सके और स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के संचालित होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि वैक्सीन आए कई दिन बीत गए हैं। एसबीडी जिला अस्पताल को दो दिन पहले ही दी गई। इसके चलते यहां पर अभी टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में स्वाइन फ्लू का खतरा और अधिक बढ़ गया है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जो स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवाने के बिना रह गए हैं। उनका टीकाकरण जल्द होगा। वैक्सीन खत्म हुई तो जरूरत के हिसाब से डिमांड शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें