फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में 1716 लाभार्थियों को मिली घरों की चाभी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनमंच सभागार में 2500 लाभार्थियों को दिए पीवीसी आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

-3281 लाभार्थियों को 5.60 करोड़ की ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटें
-प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाभार्थियों ने देखा सजीव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वाराणसी में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का जनमंच सभागार में लाभार्थियों ने सजीव प्रसारण देखा। इस दौरान पीएम आवास योजना के तहत जिले के 1716 लाभार्थियों को घरों की चाभी वितरित की गई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 2500 लाभार्थियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड दिए गए।
शुक्रवार को जनमंच सभागार में औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पीएम स्वनिधि योजना के 3281 लाभार्थियों को पांच करोड़ 60 लाख की ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के प्रति जो संकल्प लिया था वह निरंतर उसको पूरा कर रहें है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना दैनिक मजदूरी वाले, स्ट्रीट वेंडर एवं रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन-यापन का सहारा बन रही है। उन्होंने पीएम स्वनिधि के लाभार्थी सब्जी विक्रेता मनोज कुमार को 50 हजार रुपये की ऋण स्वीकृति पर उनके जज्बे की सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, सीडीओ विजय कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, लीड बैंक मैनेजर प्रवीण जमआर, वीरेंद्र आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला लाभ
आयुष्मान भारत योजना के रेखा, पिंकी, राजकुमारी, आरती देवी एवं सोमती को पीवीसी आयुष्मान कार्ड मिले। पीएम स्वनिधि योजना के मनोज कुमार, नोरतू, परवेज आलम, सलमान, आनंद, रईश, रोहित, इरफान, नौशाद, मुकेश, सोनिया, परवेज, चंचल, संयोगिता, सुरेश, संदीप, गौरव, आयशा को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए। पीएम आवास योजना के नरेश कुमार, राधा, बेबी, फरीदा, संगीता, ममता, रानी, सुमन, सुमित्रा देवी, बालेश देवी और ममता को आवासों की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें