फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भीम आर्मी के चंद्रशेखर की हालत बिगड़ी

Sat, 28 Oct 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जेल से अस्पताल जाता चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिला कारागार में बंद सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई। हालत अधिक खराब होने और पेट में दर्द बढ़ने पर रावण को दोपहर में जिला जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। देर शाम चंद्रशेखर को वापस जेल भेज दिया गया। अस्पताल में उनसे मिलने पूर्व विधायक इमरान मसूद व कांग्रेस नेता जावेद साबरी भी पहुंचे थे।

शुक्रवार को सुबह चंद्रशेखर उर्फ रावण ने जेल अधिकारियों को पेट में और सीने में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर अधिकारियों ने चंद्रशेखर को जेल अस्पताल से दवा दिलवा दी।
विज्ञापन


लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसने सीने तथा पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। जिस पर जेल अधिकारियों ने रावण को कड़ी पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल भेज दिया।

जहां उसे हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। हालत को देखते हुए रावण को आईसीयू में भर्ती करा दिया है। चंद्रशेखर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल हालत में सुधार है और अब वह खतरे से बाहर है।

पेट में दर्द के कारणों का पता लगाने के लिए कुछ जांच कराई जा रही हैं। इसके लिए सर्जन को भी कॉल किया गया है, सर्जन भी जांच करेंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर के पेट और सीने में दर्द होने पर जेल अस्पताल में उपचार कराया था मगर स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें