फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल नहीं दिल्ली के लिए निकले चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल नहीं दिल्ली के लिए निकले चंद्रशेखर
विज्ञापन

छुटमलपुर(सहारनपुर)। पुलिस अधिकारी सोमवार की रात बैठक के बाद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का संभल दौरा तो स्थगित कराने में सफल रहे, लेकिन पूरी रात और मंगलवार को दिन भर पुलिस चौकन्नी रही। दिन भर चंद्रशेखर के मूवमेंट पर नजर रखी गई। शाम उनके दिल्ली के लिए रवाना होने के बाद ही पुलिस ने चैन की सांस ली। इसके बाद संभल पुलिस भी लौट गई।
संभल के थाना बहजोई क्षेत्र में एक पखवाड़े पूर्व सपा के अनुसूचित समाज के नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके प्रधान बेटे की हत्या के मामले को लेकर चंद्रशेखर का मंगलवार को संभल दौरा प्रस्तावित था। इसे रोकने के लिए संभल से इंस्पेक्टर डीके शर्मा भी सोमवार की शाम ही छुटमलपुर पहुंच गए थे। देर शाम शुरू हुई बैठक के दो घंटे तक चलने के बाद आखिरकार एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ चंद्रपाल शर्मा, एसओ फतेहपुर के साथ ही संभल इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने चंद्रशेखर को दौरा स्थगित करने पर राजी कर लिया था। इसके बावजूद प्रशासन कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं दिखाई दिया। रात भर चंद्रशेखर के आवास के आस पास पुलिसकर्मी घूम कर उनकी हर मूवमेंट पर नजर रखे रहे। दिन में भी पुलिस की नजर लगातार चंद्रशेखर पर लगी रही। दौरा स्थगित होने की घोषणा के बावजूद संभल पुलिस रात नहीं लौटी। इंस्पेक्टर डीके शर्मा मंगलवार को भी दिन भर अपनी टीम के साथ डेरा डाले रहे। शाम पांच बजे चंद्रशेखर अपने कुछ साथियों के साथ कार से निकले तो स्थानीय पुलिस एक बार फिर सतर्क हो गई। हालांकि बाद में पता चला कि वे दिल्ली जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी चंद्रशेखर के साथ गया है। इसके बाद संभल पुलिस भी लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
उन्हें नहीं पता है कि चंद्रशेखर कहां गए हैं, लेकिन वे संभल नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सोमवार की रात उन्हें दे दिया था। जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था।
विद्या सागर मिश्र
एसपी देहात सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें