फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हेलमेट नहीं लगाने पर 95 वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तीसरे दिन एक ओर जहां वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया, वहीं दूसरी ओर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान भी किए गए। इनसे करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाकर वसूला गया।
विज्ञापन

बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय व वाणी विलास शुक्ला ने टीम के साथ दिल्ली रोड, अंबाला रोड और देहरादून रोड आदि मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा वाहन चालकों को आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में भी बताया गया।
वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वाले 17 चालकों का चालान किया गया। इन पर 1.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर वसूल किया। सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 43 चालकों से 5.66 लाख, हेलमेट न लगाने पर 95 चालकों से 2.19 लाख और गलत साइड चलने वाले 31 चालकों से 33 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें