फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैस में तमिलनाडु का रहा जलवा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही सहारनपुर अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दिन छठे चरण के मुकाबले कराए गए। छठे चक्र में तमिलनाडु के एन लोकेश और एन सुंदरन तथा केरल के अतुल कृष्ण ने छह-छह अंकों के साथ प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की ।
विज्ञापन


छठे चक्र में एआईसी के दिनेश कुमार शर्मा को पंजाब के अरविंद प्रीत सिंह ने घंटो चली बाजी में ड्रॉ पर रोका। तमिलनाडु के एन लोकेश ने दिल्ली के निशांत मल्होत्रा को शिकस्त दी।

तमिलनाडु के ही एन सुंदरन ने आंध्र प्रदेश के पुरुषोत्तम को हराया। केरल के अतुल कृष्ण एस ने उत्तर प्रदेेश के अविनाश शर्मा को पराजित किया। प्रथम वरीयता प्राप्त रेलवे के अंतरराष्ट्रीय मास्टर हिमांशु शर्मा ने उत्तर प्रदेश के गोविंद कुमार को मात दी।
विज्ञापन


दिल्ली के चेस मास्टर प्रिंस बजाज ने उत्तर प्रदेश के हरिबाबू को हराया। दिनेश कुमार शर्मा, हिमांशु शर्मा, अरविंद प्रीत सिंह, अमिताभ चौरसिया, अभिजीत दास, प्रिंस बजाज साढ़े पांच-साढ़े पांच अंकों पर बने हुए हैं।

इनके अलावा पवन गौतम, इशान लावनिया, शिवम शुक्ला, ऋषभ निशाद, राहुल उपाध्याय, मूल्य प्रतीक, अविनाश, एचएस वर्मा, सुमित ग्रोवर, साहिल धवन, विवेक कुमार पाठक, बालगोविंद अवस्थी, करांती लाल दुबे, रामगोपाल, सुशील चौधरी, एम तुलसी राम और कपिल पांच-पांच अंकों पर चल रहे हैं। छठे चक्र का उद्घाटन रवि अरोड़ा ने किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, रजनीश गोयल, अनिल कुमार रायजादा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें