फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर सीएफओ से 70 लाख की ठगी

Sun, 22 Feb 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून में तैनात सीएफओ अंकुश कौशिक से थाना सदर बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 70 लाख रुपये ठग लिए। आरोप लगाया कि विपक्षी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शामली के दयानंद नगर निवासी अंकुश कौशिक ने तहरीर देकर बताया कि वर्तमान में देहरादून में सीएफओ के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि थाना सदर बाजार में लक्ष्मण सिंह कॉलोनी निवासी विदित गुप्ता फॉरेक्स ट्रेडिंग और स्टॉक के नाम पर लोगों से धनराशि निवेश कराता है। मार्च 2023 में उनकी मुलाकात विदित गुप्ता से अवनीश कर्णवाल निवासी गांव बढेड़ी कोली थाना नागल के माध्यम से हुई। अवनीश ने बताया था कि विदित फॉरेक्स ट्रेडिंग का कार्य करता है और उसमें निवेश करने पर हर माह 16 से 20 प्रतिशत तक लाभ मिलता है। आरोप है कि विदित ने भी हर माह 15 से 20 प्रतिशत लाभांश देने का भरोसा दिलाया। पीड़ित का कहना है कि जनवरी 2024 से 18 मार्च 2025 तक आरोपी ने उनसे ऑनलाइन और नकद 70 लाख रुपये ले लिए।
आरोपी ने एक वर्ष में मूलधन और लाभांश लौटाने का वादा किया था, जो लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बनता है। आरोप है कि 15 मई 2025 को फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने कहा कि उसके पास कोई पैसा नहीं है, साथ ही धमकी दी कि बार-बार पैसे मांगने पर वह अपने गुर्गों से रास्ते से हटवा देगा। वह खुद का अपहरण कराकर झूठा मुकदमा दर्ज करा देगा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी व्हाट्सएप पर फर्जी तरीके से बदली गई फाॅरेक्स ट्रेडिंग की सीट भेजता था। पुलिस ने विदित गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें