फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

विज्ञापन
शहर कांग्रेस कार्यालय पर सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाते मनामे कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्रबोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने विचार रखे। इस दौरान प्रवीण चौधरी, सुरेंद्र मनीनवाल, इमरान कुरैशी, अक्षय कुमार, सचिन वर्मा, जमाल अहमद, नसीब खान, प्राणनाथ, नीरज कपिल मौजूद रहे। इसके पश्चात गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को याद किया। दिल्ली में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी, पूर्व जिला महामंत्री संजय वालिया, अरविंद पालीवाल, आरिफ मंसूरी, आदेश त्यागी पप्पू चौधरी इरशाद दबकी, मुस्तफा, मुनव्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
शौर्य दिवस के रूप में मनाई जयंती
सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी मिर्जापुर पोल के कैंपस में सुुुभाष चंद्रबोस की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि आईएस सूरी ने सुभाष चंद्रबोस के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। चांसलर हाजी मोहमद इकबाल ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस के आदर्श को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने अशिक्षा को दूर करने की बात कही। इस मौके पर स्पेशल एजूकेशन सेल का शुभारंभ हुआ, जिसके विशेषज्ञ शिताब इलाही द्वारा स्पेशल एजूकेशन के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान प्रोफेसर वाजिद, वाइस चांसलर डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. नरेश गुप्ता, डॉ. आमिर महमूद मौजूद रहे। उधर, रेलवे पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक में सुभाषचंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थापक आरसी शर्मा ने पेंशनर्स समाज की समस्याओं को उठाया और उनके समाधान की मांग की। इस दौरान बीबी वालिया, आरके धींगड़ा, हरीश कुमार, देवेंद्र कुमार, बलदेवराज, वेद प्रकाश, बीपी श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, के एल शर्मा, अजीत सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा विकास खंड मुजफ्फराबाद में सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बीडीओ रविप्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह राणा, बिजेंद्र सिंह, जय सिंह, जमशेद अली, मनीष दत्त, प्रवीन कुमार शर्मा, दानिश सिद्दीकी मौजूद रहे। मुश्ताक एजूकेशनल सोसायटी के पदाधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कलीमउर्रहमान, जहीर, सलीम अहमद , मसरूर हसन, तौकीर अहमद, फराज हसन मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर जयंती मनाई। इस दौरमान संजय वर्मा, रोहित कटारिया, राकेश कश्यप, रोहिल गहलोत, गगन नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें