फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाए आजादी का अमृत महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसलिए इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाएं। इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें। इस अभियान की सफलता के लिए सभी जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से हर घर तक झंडा पहुंचाने का काम करें। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए नौ से 11 अगस्त तक व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। नौ और दस अगस्त को प्रत्येक मंडल में भाजयुमो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड में मोर्चो द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी और महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई कराई जाएगी। इस क्रम में प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 25000 झंडे लगाए जाएं। वर्चुअल बैठक में नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, जगपाल सिंह, महामंत्री योग चुघ, विपिन कुमार, कार्यक्रम संयोजक नरेश धनकर, नीरज गुप्ता, विक्रम शर्मा, अनिल मित्तल, पुनीत त्यागी, दुष्यंत यादव, गौरव गर्ग, नीलू राणा, रेखा रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें