सहारनपुर। लघु उद्योग भारती की सामान्य निकाय बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक राकेश वीर ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्यमियों के बीच सक्रिय देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। बैठक में विभिन्न उद्यमियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक राकेश वीर, विशिष्ट अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, पीएनबी के सर्किल हेड मनीष कुमार सिंह, यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी आरबी वर्मा, लघु उद्योग भारती के संरक्षक अमर गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। विभाग संचालक ने कहा कि उद्यमियों को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी ने सरकार की ओर से उद्यमियों के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी आरबी वर्मा ने कहा कि वैकल्पिक और सौर ऊर्जा के माध्यम से उद्यमी अपने बिजली के बिलों में भारी कटौती कर सकते हैं। उन्होंने उद्यमियों से अपने प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की अपील की। लघु उद्योग भारती के संरक्षक अमर गुप्ता और जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
संचालन संरक्षक देवेंद्र बंसल एवं मीडिया प्रभारी आलोक तनेजा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान लघु उद्योग भारती शामली के जिलाध्यक्ष अंकित जैन, दिनेश माहेश्वरी, सोम गोयल, संदीप अग्रवाल, अजय सिंघल, राजकमल अग्रवाल, मनु बंसल, विपुल गर्ग, विपुल अरोडा, शौर्य जैन, वरुण अग्रवाल, राजीव चानना, मुकेश शर्मा, संचित सागर, मनोज बंसल, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।
दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में लघु उद्योग भारती की जनरल बॉडी बैठक में सम्मानित संयुक्त आयुक्त उद?- फोटो : SAHARANPUR