फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ आवास पर सीबीआई का छापा

Sun, 24 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रेड मारने पहुंचा सीबीआई अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छह साल पहले सिद्धार्थ नगर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हुई गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण शाखा की टीम ने कई घंटे तक सर्च किया।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुई जांच शाम सात बजे तक चली। गाजियाबाद और देहरादून की टीमें जांच के बाद कुछ कागजात साथ ले गई है।

दरअसल, शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गन्ना भवन के पीछे स्थित डीसीओ के सरकारी आवास पर सीबीआई ने छापामारी की। हालांकि डीसीओ परिवार सहित बाहर थे तो कुछ देर इंतजार करने के बाद सीबीआई टीम ने ताला खुलवा कर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों की मानें तो वर्ष 2009-10 सिद्धार्थ नगर में मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। उसमें उन मामलों की जांच सीबीआई को सौंपे गए, जो परियोजनाएं 50 लाख रुपये से ज्यादा की थी। एक मामला गन्ना विभाग से जुड़ा है। 
विज्ञापन


उस वक्त जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी सिद्धार्थ नगर में तैनात थे। बताया जाता है कि उस वक्त तैनात सभी अधिकारियों के यहां सीबीआई ने एकसाथ सर्च किया है। यहां पहुंचे सीबीआई के अफसरों ने बताया कि मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत की जांच की जा रही है।

यहां मौजूद दस्तावेजों की जांच की गई है। उधर, डीसीओ डा. आरडी द्विवेदी ने बताया कि वे परिवार सहित लखनऊ गए हैं और उन्हें फोन पर इसकी सूचना मिली है। इस बाबत उनका कहना है कि किस मामले में सर्च किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है।

ताला खोलने को बुलाया मिस्त्री ः सहारनपुर। घर में रखे आलमारी और संदूक के ताले को खोलने के लिए सीबीआई टीम ने मिस्त्री बुलाया। लगभग सभी ताले तो खुल गए, मगर एक नंबर वाला ताला बड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं खुला। अंत में ताले को तोड़ना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें