फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कॉलेज में यौन उत्पीड़न का मामला, राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गुमनाम शिकायत के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने कॉलेज पहुंचकर शिक्षिकाओं और छात्राओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

दरअसल, कॉलेज की तरफ से एक गुमनाम शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की गई थी। इसमें कॉलेज के एक लिपिक पर उत्पीड़न करने का आरोप है। मामले कीजांच के लिए महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप और कानूनी सलाहकार कमल सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय और जिला विद्यालय निरीक्षक हर्षदेव स्वामी के साथ कॉलेज पहुंचकर जांच की। शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्राओं से बंद कमरे में बातचीत की गई, साथ ही उनके बयान भी दर्ज किए गए। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। उस समय बाकी अधिकारियों को अलग कर दिया गया था। सभी के बयान दर्ज करने के बाद छात्राओं को उत्पीड़न के संबंध में जागरूक किया गया।
उधर, प्रधानाचार्य ने महिला उत्पीड़न संबंधी किसी शिकायत की जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि महिला आयोग की टीम छात्र और छात्राओं को जागरूक करने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन


कॉलेज से किसी ने बिना नाम के राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। इसकी जांच के लिए महिला आयोग की सदस्य पहुंची थी। उन्होंने जांच की है। शिक्षकों और विद्यार्थियों से अलग से बात की गई है।
- अभिषेक पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी

कॉलेज से किसी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में अनाम शिकायत की है। उसी की जांच के लिए महिला आयोग से टीम आई थी। टीम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बयान लिए हैं, लेकिन उत्पीड़न के संबंध में कोई शिकायत कभी विभाग को नहीं मिली।
विज्ञापन

- राणा सहस्रांशु कुमार सुमन, संयुक्त शिक्षा निदेशक, माध्यमिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें