फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। मलकपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय कस्बे के मोहल्ला बड़ी माजरी निवासी अमित (24) पुत्र केहर सिंह की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों की मदद से मृतक का शव पानी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने अनुसार, अमित सुबह करीब 11 बजे दोस्तों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथी भी डूबने से नहीं बचा सके। इसके बाद साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ तैराक युवकों की मदद ली और उसकी पानी तलाश कराई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। मजदूरी करके परिवार चलाने में माता-पिता की मदद करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें