फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्राओं से अश्लील हरकतें करने वाले शोहदे पर केस दर्ज

Wed, 02 Oct 2024 04:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में शोहदों को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं। दो अलग केस दर्ज किए गए हैं। एक में नामजद आरोपी है और दूसरे में अज्ञात है।
विज्ञापन

बता दें, कि बड़गांव स्थित इंटर कॉलेज में गांव दल्हेड़ी से काफी छात्राएं आती हैं। कुछ दिनों से बीच रास्ते में एक युवक छात्राओं को देखकर अजीबो-गरीब हरकतें करता था। कभी वह खुद के कपड़े निकालना शुरू कर देता था तो कभी फब्तियां कसता था। पुलिस को मामले की जानकारी थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। मंगलवार को अमर उजाला ने शोहदे से परेशान छात्राएं, रास्ते में करता है अश्लील हरकत शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर, एक अन्य छात्रा ने रविवार को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि एक युवक उसे परेशान करता है, जिस कारण एक माह से कॉलेज नहीं जा पा रही। पुलिस इस मामले में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। यह मामला भी प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दल्हेड़ी वाले मामले में एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे मामले में नामजद चंदेना कोली निवासी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें