फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएएम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 एवं 12 के विज्ञान वर्ग और मानविकी वर्ग के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। विभिन्न विषय के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को करियर संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने की। विज्ञान वर्ग के छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रभारी कुलदीप कुमार (भौतिक विज्ञान प्रवक्ता), फरत मियां (रसायन विज्ञान प्रवक्ता) तथा सहायक अध्यापक पंकज कुमार शर्मा ने संबोधित किया। मानविकी वर्ग के छात्रों को प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान, बबीता (संस्कृत प्रवक्ता), डॉ. सादाराम (अर्थशास्त्र प्रवक्ता), ब्रिजेश पुंडीर (भूगोल प्रवक्ता), राजकुमार शर्मा (इतिहास प्रवक्ता), नवीन गुलाटी (कला प्रवक्ता), रामवीर सिंह ( नागरिक शास्त्र प्रवक्ता) ने सम्बोधित किया। कला के छात्रों को सुनील कुमार पटेल (सहायक अध्यापक) द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सादाराम तथा बबीता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मनोज कुमार काकरान ने सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया तथा छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधीर कुमार शर्मा, अंजू गालिहान, नेहा सैनी, संजीव कुमार, गीता, सोनिया देवी, रूपा निर्वाल, जय किशन कुमार, दिलीप कुमार त्रिपाठी, शिप्रा गोयल, सुनील सिंह, नरेंद्र कुमार, गुरविंदर सिंह, संजय कुमार शर्मा, सुनील कुमार, मुनीश कुमार, अभिषेक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें