फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भूमिगत पाइप लाइन के निर्माण कार्य के लिए हुआ टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदानगर से रेलवे के पुराने इंस्टीट्यूट तक डाली जाने वाली भूमिगत पाइप लाइन के लिए टेंडर हो गया है। अब रेलवे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगा। इसमें चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

गत आठ नवंबर को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर पहुंचकर शारदानगर खलासी लाइन से ढमोला नदी तक डाली जाने वाली भूमिगत पाइप लाइन का भूमि पूजन किया था। साथ ही उन्होंने अन्य सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर होने वाले कई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यो को लेकर भी जानकारी दी थी। शारदा नगर में ड्रेनेज की बड़ी समस्या थी। शारदा नगर से रेलवे के पुराने इंस्टीट्यूट तक पाइप लाइन निर्माण के लिए टेंडर हो गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज कुमार ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। भूमिगत पाइप लाइन के कार्य को पूरा करने में छह से आठ महीने लग जाएंगे। पाइप लाइन पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें