फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात पंजाब के जिला संगरूर अंतर्गत गांव चिम्मा मंडी निवासी गुरमुख (26) पुत्र जग्गा अपने साथियों राजदीप, परमजीत एवं कार चालक जितेंद्र के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा कर कार से लौट रहा था। रात करीब तीन बजे नानौता चौक पर चौसाना की तरफ जा रहे सीमेंट से लदे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार सवार चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत के चलते गुरमुख को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक चालक सहित दोनों वाहनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें