फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: टोल बचाने के प्रयास में रेलवे अंडरपास में भरे पानी में फंसे कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में कार सवार रेलवे अंडरपास में भरे पानी में फंस गए। इस दौरान कार सवार व्यक्तियों की जान पर बन आई। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर बुलवाकर बड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को हरियाणा के कैथल निवासी दीक्षित बंसल, इंद्रजीत शर्मा तथा हरजीत सिंह कार में सवार होकर सहारनपुर जा रहे थे। टोल प्लाजा के समीप पहुंचने पर उन्होंने टोल बचाने के चक्कर में हाईवे से सटे गांव भीखनपुर के रेलवे अंडरपास के रास्ते निकलने का प्रयास किया। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अंडरपास में पानी भरा था। पानी की गहराई का कार सवार अंदाजा नहीं लगा पाए। कार जैसे ही पानी में पहुंची तो वह बंद हो गई। इससे कार सवार पानी में फंस गए। उन्होंने वहां से गुजर रहे राहगीरों को अपनी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें