फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाई में गिरी कार, एयरबैग खुलने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र में बादशाही बाग चौकी से ऊपर शिवालिक पहाड़ियों में अनियंत्रित कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि एयर बैग खुलने से कार सवार तीनों लोग सकुशल बच गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर रात की है। गांव मायापुर रूपपुर के पूर्व प्रधान सतेंद्र चौधरी, जुबेर मलिक निवासी मिर्जापुर, शफीपुर निवासी गगन कुमार विकासनगर की तरफ से आ रहे थे। विकासनगर मार्ग पर जैसे ही उनकी कार बादशाहीबाग से थोड़ा ऊपर शिवालिक पहाड़ियों में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। कार के नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों को चोट नहीं आई। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उनकी कार को पहचान कर उनके घर पर सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही तीनों लोग कार से निकलकर बाहर आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें