फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर में गिरी कार, शादी में शामिल होने जा रहे पांच युवक घायल

Tue, 21 Nov 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के लिए महत्वपूर्ण :
विज्ञापन


- पुलिस ने कार से युवकों को निकालकर अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हरियाणा के करनाल से सहारनपुर शादी में शामिल होने आ रहे युवकों की कार मंगलवार की सुबह साढ़े चार बजे अनियंत्रित होकर अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हुए, जिन्हें थाना कुुतुबशेर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
करनाल के सुहाना गांव निवासी अनिल, बीनू, अमन, आकाश और सन्नी मंगलवार तड़के कार में सवार होकर शादी में आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार अंबाला रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल पर पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिस पुल से कार नीचे गिरे वहां पर रेलिंग भी नहीं थी। वहां से सोमवार सुबह भी एक कंटेनर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया था। जिसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी। इस वजह से नहर का पानी बंद करा रखा था। पांचों युवकों की कार भी उसी कंटेनर के पास जाकर गिरी। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पता चलने पर पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर चंद्रसेन सैनी ने बताया कि पांचों युवक शादी में शामिल होने आ रहे थे। जांच में सामने आया है कि नींद की झपकी आने पर चालक के नियंत्रण से कार बाहर हो गई, जिसके बाद हादसा हुआ।
विज्ञापन

- चल रहा है निर्माण कार्य
इस पुल पर करीब तीन माह पहले भी एक ट्रक अनियंत्रित होकर गिर गया था। इसके बाद करीब एक माह पहले यहां पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो फिलहाल चल रहा था। वहां पर रेलिंग का भी निर्माण होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें