फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई कार, मजदूर की मौत

Sun, 30 Apr 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। देहरादून-अंबाला हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर सवार दो मजदूर उछल कर सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि देहरादून अंबाला हाईवे पर हरियाबांस गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर सवार कुलदीप (27) पुत्र हरिचंद्र और उसका साथी मजदूर रजत निवासीगण गांव मांडुवाला थाना फतेहपुर उछल कर सड़क पर जा गिरे। सिर सड़क में लगने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हरोड़ा सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि रजत की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर भेज दिया गया।
दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मृतक के पिता हरिचंद ने बताया कि दोनों युवक ट्रैक्टर ट्राली से मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के भल्सवागाज जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। कुलदीप अविवाहित था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें