फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दलालों व प्राइवेट व्यक्ति के झांसे में न आए, सीधे संबंधित अधिकारी से मिले

विज्ञापन
बेहट तहसील में लगाया गया बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर बेहट तहसील में नजर आ रहा है। अधिकारियों ने तहसील परिसर और मेन गेट पर बोर्ड लगवा दिए हैं जिन पर लिखा है कि किसी भी दलाल अथवा तहसील में प्राइवेट व्यक्ति के झांसे में न आएं। सीधे संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से मिले।रविवार को तहसीलदार प्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया, कि तहसील के किसी भी पटल पर कोई प्राइवेट व्यक्ति काम नहीं कर रहा है। आमजन किसी के झांसे में न आएं और सीधे संबंधित पटल पर जाकर वहां नियुक्त कर्मचारियों से मिलकर अपना काम कराएं। उन्होंने बताया कि दाखिल खारिज, आय एवं जाति समेत सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों, भूमि विक्रय की अनुमति, अकृषक भूमि की घोषणा, विरासत और हैसियत प्रमाण पत्र के किसी भी कार्य के लिए सीधे संबंधित पटल पर पहुंचकर कर्मचारी से अपना काम कराएं। दलाल अथवा अपने आप को तहसील में प्राइवेट तौर पर काम करने की बात कहने वाले से बचें। इसके अलावा लेखपाल संघ की बेहट इकाई की ओर से भी तहसील परिसर में इस संबंध में बोर्ड लगाए गए हैं। उन पर लिखा है, कि कोई भी व्यक्ति लेखपालों से संबंधित किसी भी सरकारी कार्य के लिए किसी को पैसे मत दें। बता दें, कि कुछ दिन पहले मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने तहसील में छापा मारकर 10 प्राइवेट लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें