फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू, लेटलतीफी ने बढ़ाईं मुश्किलें

Fri, 05 Jul 2024 05:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक ओर जहां एक सप्ताह बाद निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। अलग-अलग रेल खंड में ब्लॉक होने के चलते अकालतख्त एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें तय समय से लेट पहुंची। रेलवे स्टेशन पर यात्री व कुली परेशान नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल, मुरादाबाद रेल मंडल के रुड़की-देवबंद खंड में विकास कार्य के लिए 27 जून से तीन जुलाई तक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-मुरादाबाद, हरिद्वार-दिल्ली, देहरादून-आनंद विहार वंदेभारत, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, श्रीगंगानगर-हरिद्वार, अहमदाबाद-ऋषिकेश एक्सप्रेस आदि ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दी गई थी। इन ट्रेनों का संचालन एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार से शुरू तो हुआ, लेकिन यात्रियों की परेशानी खत्म नहीं हुई। फिरोजपुर मंडल में विकास कार्य शुरू हो गया है, जिसकी वजह से ट्रेनों को निरस्त करने के साथ देरी से चलाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार, टिकट आरक्षण खिड़की परिसर में ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस चार घंटे, न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस दो घंटे, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस पौने दो घंटे और दिल्ली-अंबाला के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2:23 घंटे की देरी से आई। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस भी अपने तय समय से लेट पहुंची।
विज्ञापन


क्या बोले यात्री व कुली
रायबरेली निवासी सचिन ने बताया कि वह पंजाब के डेरा बस्सी में प्राइवेट नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को घर से आया और सहारनपुर में ट्रेन से उतरा। उसे मालूम नहीं था कि ट्रेनें लेट चल रही। करीब दो घंटे रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
गाजीपुर निवासी प्रमोद कुमार हरियाणा के यमुनानगर में काम करता है। उसने बताया कि ट्रेनों के लेट होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सबसे ज्यादा परेशानी घर से काम पर लौटने में हुई। ट्रेनों के इंतजार के लिए रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा।
कुली सचिन पाल ने बताया कि एक सप्ताह से ट्रेनें निरस्त चल रही थी, जो बृहस्पतिवार को बहाल तो हुई, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी नहीं थमी है। समय पर ट्रेनें नहीं आने से परेशानी हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें