फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 28 फरवरी से पटरी पर दौड़ेगी रद्द ट्रेनें

Mon, 27 Feb 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जो ट्रेनें कोहरे के कारण दिसंबर 2022 में रद्द की गई थी, वह 28 फरवरी से बहाल हो जाएगी। ऐसे में होली पर घर जाने वाले लोगों को खासी राहत मिलेगी। हालांकि कुछ ट्रेनों का संचालन दो मार्च से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आठ मार्च को होली का त्योहार है। इससे पूर्व ही ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ चल रही है। सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सीट नहीं मिलने पर खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। होली पर वेटिंग भी लंबी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निरस्त की गई ट्रेनों का संचालन शुरू करने के अलावा होली स्पेशल ट्रेनें भी इसी सप्ताह से चलने लगेंगी, क्योंकि होली पर घर आने-जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इसके अलावा अब कोहरा भी नहीं है। जिस वजह से जो ट्रेनें लेट चल रही थी, वह भी समय पर दौड़ रही है।
देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर रही रद्द
गत दिवस देहरादून में इंजन पटरी से उतरने के कारण कई ट्रेेनों के संचालन पर असर पड़ा था। जिस वजह से रविवार को देहरादून-सहारनपुर पैसेजर रद्द रही। इसके अलावा अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट, दिल्ली-सहारनपुर स्पेशल एक्सप्रेस भी सहारनपुर नहीं आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ-सहारनपुर के बीच रद्द रही।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुई थी रद्द
-बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस
-बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस
-अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस
-अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
-जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
-डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
-चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस
-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
-अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
-हरिद्वार-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
-मुंबई से हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
-कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस
-अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस
ये हैं होली स्पेशल
-भठिंडा-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस
-आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल
-चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल
-सूबेदारगंज-उधमपुर स्पेशल
-अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल
-अंबाला-बरौनी स्पेशल
कोहरे के कारण जिन ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक रद्द किया था, उनमें से काफी ट्रेनें 28 फरवरी से बहाल हो जाएगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही होली पर घर जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। होली स्पेशल भी इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदीप गिल्होत्रा, सीएमआई, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें