-किताबें उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने चार प्रकाशकों को किया अधिकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के नियंत्रणाधीन माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियाें को किताबें खरीदने के लिए अब दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। शासन ने चार प्रकाशकों को किताबों की बिक्री के लिए अधिकृत किया है, जो विद्यालयों में शिविर लगाकर किताबें बेचेंगे। सहारनपुर में 12 और मुजफ्फरनगर में 14 अगस्त को शिविर लगेगा।
संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से तीनों जनपदों के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें किताबें उपलब्ध कराने के लिए चार प्रकाशकों को अधिकृत करने की बात कही गई है। यह प्रकाशक शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए किताबें उपलब्ध कराएंगे।
जनपद के राजकीय इंटर काॅलेजों और सहायता प्राप्त इंटर काॅलेजों में निर्धारित अवधि तक किताबों की बिक्री की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर में 12 अगस्त और राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में 14 अगस्त को किताबों की बिक्री के लिए शिविर लगेगा।