फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना परमिट टैक्सी, बसों पर कार्रवाई के लिए आज से चलेगा अभियान

Sun, 01 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग अवैध व्यावसायिक परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रविवार से 15 दिन का विशेष चेकिंग अभियान शुरू करेगा। इस दौरान बिना परमिट संचालित टैक्सी, बसें और निजी वाहनों से सवारी ढोने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग ने चेकिंग का प्लान बना लिया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एमपी सिंह बिना परमिट वाहनों से व्यावसायिक परिवहन किया जा रहा है। इससे न केवल सरकार को राजस्व की हानि हो रही है बल्कि वैध परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। यात्री सुरक्षा को भी खतरा बना रहता है। इसलिए एक जून से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन हो गया है। गठित टीम जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर अभियान के दौरान चेकिंग करेगी। जहां भी बिना परमिट, टैक्सियां और निजी वाहन अगर व्यावसायिक परिवहन में लगे मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध परिवहन पर नियंत्रण, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और वैध परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें