फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विलुप्त हो चुकी सिंधली नदी से अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू

Sat, 24 Aug 2024 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नकुड़ तहसील क्षेत्र के गांव कल्लरहेड़ी में सिंधली नदी से कब्जा हटवाती राजस्व टीम। स्रोत: एसडीएम
विज्ञापन
सहारनपुर, नकुड़। राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र में विलुप्त हो चुकी सिंधली नदी को अस्तित्व में लाने के लिए अवैध कब्जा हटाओ अभियान शुरु किया है। इसके तहत गांव कल्लरहेड़ी में करीब 0.340 हेक्टेयर भूमि से कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता राघव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव सरूरपुर तगा उर्फ नीची नकुड़ से गांव सनौली, बिसनोट, मेघनमाजरा और कल्लरहेड़ी आदि गांवों से सिंधली नदी बहती थी। इस पर ग्रामीणों ने धीरे-धीरे कब्जा कर अपने खेतों में मिला लिया। नदी अधिकतर गांव में पूरी तरह विलुप्त हो चुकी है तो कहीं-कहीं नाले के रूप में दिखाई दे रही है। इसकी शिकायत किसी व्यक्ति ने एनजीटी में कर रखी है तथा कुछ दिन पूर्व यह मुद्दा विधानसभा में उठाया गया था। उक्त नदी को अस्तित्व में लाने के लिए शुक्रवार को राजस्व टीम ने गांव कल्लरहेड़ी से नदी बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए करीब 0.340 हेक्टेयर भूमि पर ट्रैक्टर चलवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया।
एसडीएम ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उक्त नदी पर अतिक्रमण करने वाले सभी किसानों से स्वयं ही कब्जा हटा लेने की अपील करते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर हल्का लेखपाल हसन फराज और ग्राम प्रधान मेम सिंह सहित राजस्व कर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें