बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान
सहारनपुर। बसपा के एक दिवसीय कैडर कैंप में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर वर्ग का उत्पीड़न करने में जुटी हुई है, जबकि बसपा के शासनकाल में हर वर्ग का विकास हुआ है।
मंगलवार देहरादून चौक के पास स्थित कार्यालय पर कैडर कैंप की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश कुमार और संचालन नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी महिपाल सिंह माजरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी कुलदीप बालियान, सेक्टर प्रभारी विनोद सहगल, पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू, एस आलम, महानगर अध्यक्ष फैजानुरर्हमान और अनिल पप्पू पार्षद ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीब, किसान, बेरोजगार, युवा, छोटे व्यापारी सब परेशान हैं। बसपा के शासनकाल में प्रदेश में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनी और विकास कार्य कराए गए। इस दौरान अनिल धारिया, अमीर अहमद, अब्दुल खालिक, राजेश गुलाटी, उस्मान कुरैशी, जुगनू वाल्मीकि, इंदर्पाल, राजकुमार, नरेश कुमार, सैय्यद अरशी, नदीम अख्तर, वसीम आलम, राशिद अली, भगतराज, सुशील कुमार और मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।