फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाने की अपील की

Sat, 20 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवी जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की ओर से मोहम्मदपुर माफी उर्फ हसनपुर गांव में सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।  चौथे दिन शुक्रवार को छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या विषय पर आयोजित गोष्ठी में चंचल, चारू, शैली, अभिलाषा, अंजूना, दामिनी, दीपिका, गरिमा, ममता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

शांति कुंत हरिद्वार से आए पुजारी सुब्बल सिंह ने कहा कि दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने की अपील छात्राओं और ग्रामीणों से की।
विज्ञापन


तीसरे सत्र में एमएस कॉलेज के वनस्पति शास्त्र विभाग के डॉ. एसके उपाध्याय ने ग्रामीणों को पर्यावरण के संरक्षण की अपील की। उन्होंने पॉलीथिन और प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से भी ग्रामीणों को अवगत कराया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेशमा सिंह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें