फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: केबल बॉक्स फटा, चार घंटे गुल रही बिजली, एक लाख लोग परेशान

Fri, 17 May 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर से सटे गांव मानकमऊ स्थित बिजली घर में केबल बॉक्स फटने से 30 से अधिक मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चार घंटे बिजली नहीं आने से गर्मी में एक लाख की आबादी ने मुसीबत झेली। विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों ने बॉक्स ठीक कराया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। एक सप्ताह में छह बार मरम्मत कार्य के लिए 10 से 15 घंटे तक का विद्युत निगम शट डाउन ले चुका है। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे गंगोह रोड स्थित मानकमऊ बिजली घर का केबल बॉक्स फट गया। इससे नवादा रोड, वेद विहार, सर्किट हाऊस रोड, गलीरा रोड, शुगर मिल चौक, पूजा एन्क्लेव, मानकमऊ, सविता विहार, प्रकाश विहार, नंदपुरी, साहिब जी नगर, गोपालनगर, मोहन नगर, लेबर कॉलोनी, चांद बाई कॉलोनी और गंगोह रोड की कई कॉलोनियों से सहित 30 अधिक इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे न पानी की सप्लाई हो सकी और गर्मी में भी लोग परेशान रहे। इसके बाद विद्युत निगम के इंजीनियरों की टीम ने केबल बॉक्स की मरम्मत कर दस बजे विद्युत सप्लाई को चालू कराया।

केबल बॉक्स फटने की वजह तलाश रही टीम
कुछ समय पूर्व ही मानकमऊ बिजली घर पर मरम्मत कार्य हुआ था, लेकिन इसके बाद भी केबल बॉक्स फट गया। विद्युत निगम की टीम केबल बॉक्स फटने की वजह तलाश रही है। अधिकारियों का कहना है कि भारी ज्यादा लोड होने से केबल बॉक्स पर कोई असर नहीं पड़ता है, लेकिन जांच में सामने आया कि तकनीकी खामी की वजह से बॉक्स फटा है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
केबल बॉक्स फटने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से केबल बॉक्स को ठीक कराया। इसके पश्चात चार घंटे में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई।
विज्ञापन

- अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें