फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिवत शुरू हुआ बाईपास, शहर को जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिवत शुरू हुआ बाईपास, शहर को जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर नवनिर्मित सहारनपुर बाईपास पर वाहनों के संचालन का विधिवत शुभारंभ हो गया। मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि बाईपास का निर्माण पूरा होने से सहारनपुर शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से उत्तराखंड की तरफ जाने वालों का रास्ता सुगम होगा।
मंगलवार सुबह गागलहेड़ी क्षेत्र में हरोड़ा गांव के निकट उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम अखिलेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, एसएसपी डा. एस चनप्पा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों का संचालन शुरू कराया। इसके बाद सभी लोग अपने वाहनों से बाईपास पर निकले और निरीक्षण किया। विधायक देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी और महापौर संजीव वालिया ने कहा कि यह बाईपास सहारनपुर के विकास को गति देगा। क्योंकि स्मार्ट सिटी के तहत सहारनपुर शहर में कार्य होने हैं और जाम के कारण कार्य भी प्रभावित होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित बाईपास पर वाहनों का संचालन शुरू होने पर जहां हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून जाने वालों को फायदा मिला है। वहीं मुजफ्फरनगर और मेरठ से हरियाणा की तरफ जाने वालों को भी सहूलियत हो गई है। अब मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन चालक नागल से कोलकी कला अथवा नागल से लाखनौर पहुंचकर बाईपास के रास्ते हरियाणा की तरफ निकल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें