फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी कर रहे बसें, कैसे ना लगे जाम

विज्ञापन
सहारनपुर कें अंबाला रोड़ बस अड़डे के अन्दर जाती बसे रोड़ पर लगता जाम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हरियाणा और पंजाब की तरफ से उत्तराखंड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बाईपास से निकाला जा रहा है, बावजूद शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी है। इसका प्रमुख कारण रोडवेज बसों के साथ ही ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा चालकों की मनमानी है, जो सड़क पर ही बसें खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर शहर से ट्रैफिक जाम पुरानी समस्या है। बाईपास का निर्माण होने और उस पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर माना जा रहा था कि ट्रैफिक जाम अब लोगों को परेशान नहीं करेगा। कई दिन से भारी वाहनों को बाईपास से ही निकाला जा रहा है, बावजूद घंटाघर से अंबाला रोड की तरफ, दीवानी कचहरी तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौक, देहरादून चौक और अन्य कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ट्रैफिक जाम लग रहा है।
पुलिस के सामने ही होती है मनमानी
अंबाला रोड पर गंगोह बस अड्डा है। यहां से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और लोनी के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन होता है तो इसी बस स्टैंड से प्राइवेट बसों का संचालन भी यहीं से होता है। मुजफ्फरनगर, देवबंद की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन यहीं से होता है। बस अड्डे के बाहर पेट्रोल पंप के पास पुलिस कर्मियों की भी तैनाती है। बावजूद बस चालक मनमानी करते हैं। बसों को सड़क पर आड़ी तिरछी खड़ी कर देते हैं, जिस कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है।
विज्ञापन

ई रिक्शा और ऑटो चालकों पर भी नहीं नियंत्रण
शहर में ऑटो चालकों की मनमानी भी ट्रैफिक जाम को बढ़ावा दे रही है। घंटाघर चौराहे पर देहरादून मार्ग की तरफ नो ट्रैफिक जोन का बोर्ड लगा है, बावजूद वहां पर थ्री व्हीलरों का जमावड़ा रहता है। सड़क तक यह वाहन खड़े रहते हैं। यही हाल चौधरी चरण सिंह चौक, दीवानी कचहरी तिराहा और अन्य चौराहों का भी है, जहां वाहन चालक मनमानी करते हैं।
नए साल में नए बस अड्डे से होगा बसों का संचालन
सहारनपुर। अंबाला रोड पर गंगोह बस अड्डा नगर निगम की जमीन पर चल रहा है। इस बस अड्डे को गंगोह रोड पर मानकमऊ के पास शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वहां पर निगम की करीब चार बीघा जमीन है, जिस पर बस अड्डा शिफ्ट करना प्रस्तावित है। उसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों की मानें तो, नए साल में इसी नए बस अड्डे से बसों का संचालन कराया जाएगा।
गंगोह रोड पर मानकमऊ में निगम की जमीन है, उस पर बस अड्डा बनाने की तैयारियां चल रही हैं। तैयारियां पूरी होने पर नए साल से वहां बस अड्डे का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम

सहारनपुर कें अंबाला रोड़ बस अड़डे के अन्दर जाती बसे और जाम में फंसे लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर कें अंबाला रोड़ बस अड़डे के अन्दर जाती बसे और जाम में फंसे लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें