फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हिंडन के बहाव में फंसी बस, सवारियों की अटकी सांसें

Sun, 09 Jul 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Bus in flood - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
छुटमलपुर में देर शाम सवारियों को लेकर सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग से बेहट जा रही प्राइवेट बस हिंडन नदी के तेज बहाव के बीच जाकर बंद हो गई। इस दौरान नदी में पानी देखकर बस सवार यात्रियों की सांसें डर के मारे थमी रह गई। नदी किनारे पानी कम होने का इंतजार कर रहे लोगों ने बमुश्किल बस सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम करीब साढे़ छह बजे बिहारीगढ़ से बेहट के लिए एक यात्री बस सवारी लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक बाकरपुर निवासी सोनू जैसे ही हिंडन नदी के बीच बस लेकर पहुचा तो नदी में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया और बस नदी के बीच जाकर बंद हो गई।

बस में सवार यात्रियों की नदी का नजारा देखकर डर के मारे सांसें थमी रही। गनीमत रही कि हिंडन नदी के किनारे पानी कम होने का इंतजार कर राहगीरों ने तुरंत बस सवार यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। बरसात के दिनों में हिंडन नदी में इस तरह के मामले अक्सर आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी शासन द्वारा हिंडन नदी के पुल निर्माण की खातिर कोई भी सुध नहीं ले रहा। इससे क्षेत्रवासियों में सरकार के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें