फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरिद्वार से शिमला के लिए शुरू हुई बस सेवा

Tue, 25 Apr 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम ने शिमला के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस के चलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


परिवहन निगम परिक्षेत्र के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि शिमला के लिए बस चलाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। हाल ही में परिवहन निगम मुख्यालय से 16 नई बसें मिली थी, जिन्हें अलग-अलग रूटों में चलाया जा रहा है। छुटमलपुर डिपो को मिली नई बस को हरिद्वार से शिमला तक चलाया गया है। यह बस हरिद्वार से सुबह सात बजे रवाना होती है, जो सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंच रही। वापसी में शिमला से रात को सात बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें