फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गड़गड़ाहट के साथ धमाका हुआ और चीख उठे लोग 

Thu, 22 Mar 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे को बयां करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के ग्राम रूपड़ी कपूरपुर में जैसे की बिजली कड़की और पांचों युवकों पर जोरदार धमाके के साथ गिरी, तो चीख पुकार मच गई। युवकों की हालत देख लोग चीख पड़े। खेतों में काम कर रहे लोग उनकी ओर दौड़े, पूरे गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना हर कोई दौड़ पड़ा घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जोरदार गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो रही थी। सुबह लगभग 8 बजे ग्राम रूपड़ी कपूरपुर में पांच दोस्त सोनल, रजत उर्फ टुन्नू, विश्वास, रजनीश तथा मोनू एक साथ घर से निकले थे। अभी गांव से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि बारिश कुछ तेज हो गई और इसी दौरान बिजली भी जोर की आवाज के साथ चमकने लगी।

यह देख पांचों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। लेकिन जिस पेड़ को उन्होंने सुरक्षित समझा था, बिजली उसे भेदते हुए उन पर जा गिरी। जोरदार धमाका हुआ। आसपास खेतों में मौजूद लोगों को कुछ देर तक तो चमक ही नजर आई, लेकिन जब चमक हटी तो चीखों से जंगल गूंज उठा।
विज्ञापन


पांचों युवक तड़पते हुए चीख रहे रहे थे। लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। इसी दौरान लोगों ने गांव में जानकारी दी तो पूरा गांव ही मौके पर दौड़ पड़ा, एंबुलेंस मंगाई गई और पांचों को अस्पताल भेजा गया। जहां सोनल और रजत को मृत घोषित कर दिया गया।

रजत के परिवार के सत्यपाल ने बताया कि जिस समय धमाका हुआ उस समय सभी लोग सहम गए थे। बाहर शोर मच गया तो परिजनों ने बाहर जाकर देखा तब घटना का पता चला। सोनल के परिजन प्रवीण ने बताया कि पूरे गांव में बिजली गिरने का शोर मचा तो वे भी बाहर की ओर भागे। तब उन्हें पता चला कि सोनल के ऊपर भी बिजली गिरी है।

 भीम आर्मी द्वारा चलाई जा रही पाठशाला में पढ़ाते थे दोनों
प्रवीन ने बताया कि गांव के लोगों का कहना है कि सोनल और रजत भीम आर्मी की ओर से जिले में चल रही पाठशालाओं में स्वयंसेवी के रूप में बच्चों को पढ़ाते थे।
---------------
ओडीएफ नहीं है गांव
गांव में अधिकांश घरों में अभी भी शौचालय नहीं बने हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गांव अभी ओडीएफ नहीं हो पाया है। इन लोगों के घरों में भी शौचालय नहीं बनाए गए। इनके घरों में शौचालय होते तो खराब मौसम और बारिश में खुले में शौच के लिए नहीं जाते और दुर्घटना का शिकार होने से बच जाते।

10-10 मीटर दूर जा गिरे युवक
कड़कड़ाहट के साथ बिजली इतनी तेजी से और धमाके के साथ गिरी कि एक साथ खड़े पांचों युवक 10-10 मीटर दूर जाकर गिरे, रजत और सोनल ही पास रह गए थे। बताया जा रहा है कि जब घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चिकित्सकों ने बताया कि उनमें डेढ़ घंटे बाद तक भी बिजली का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें