फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का पुतला फूंका

Sat, 20 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करने के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा निकाली। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर पुतला फूंका।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बिजेंद्र जंधेडी के नेतृत्व में भाजपाई आवास विकास कालोनी के झंडा चौक पर इकट्ठा हुए।

वहां से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुतले की शवयात्रा कलक्ट्रेट तिराहे तक निकाली और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बिजेंद्र जंधेडी, वीरेंद्र गुर्जर, भगत सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राष्ट्र विरोधी मानसिकता वालों लोगों को देश में रहने का कोई हक नहीं है। शीशपाल जंधेडा, नवाब गुर्जर, सुभाष सैनी ने संसद पर हमले के दोषी आतंकवादी अफजल गुरू का समर्थन करने वालों की निंदा की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पद्म चहेडी, सतवीर सिंह पाली, सुंदर कोरी, गौरव कोरी, प्रवीण, मुन्नू जंधेडी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार जेहरा, विपिन सढ़ौली, सूरज शुक्ला, सचिन, काका, भोलू, अंकुर चहेडी, अनिल कोरी, सन्नी कोरी, अगम, आशू कोरी, भूपेंद्र शर्मा, सुधीर पंवार, आशीष अग्रवाल, मनीष नसरतपुर, प्रिंस सढौली, अंकित मदनूकी, बालिस्टर चौहान आदि मौजूद रहे।

गोष्ठी में उठी देशद्रोहियों पर कार्रवाई की मांग
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगने के बाद से देशभर में छिड़ी बहस के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मानकमऊ स्थित सरस्वती सदन इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी का विषय राष्ट्र धर्म सर्वोपरि एवं शिक्षण संस्थाओं में वर्तमान दृष्य था। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य सुनील आर्यवृत्त ने कहा कि युवा खासकर विद्यार्थी देश का भविष्य हैं।

उन्हें सही दिशा दिए जाने की जरूरत है। कोई भी व्यकित या समाज देश से बड़ा नहीं हो सकता। जेएनयू में जो हुआ वह निंदनीय है। अधिवक्ता विनोद चौहान ने जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।


जिला संयोजक अमरदीप कोरी और मुकुल प्रताप त्यागी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान परीक्षा चौधरी, सोनिया, महिमा, सलमा, नगमा, अक्षय, विकास, हरीश, जतिन, सादिया, संदीप, काजल आदि थीं। 

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में निकाली बाइक रैली
जेएनयू और पश्चिमी बंगाल की यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं द्वारा हो रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में राष्ट्रप्रेमी संगठनों ने बाइक रैली निकाली। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शुक्रवार को राष्ट्रप्रेमी संगठनों ने जवाहर पार्क से कलक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली।

प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से राष्ट्र विरोधी ताकतों का समर्थन किया है इससे उनकी मानसिकता सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान दिलीप, मयंक गर्ग, हेमंत अरोड़ा, दिनेश सेठी, राजकुमार कालड़ा, वीरेंद्र पुंडीर, राकेश कांबोज, दीपक रहेजा, मनोज ठाकुर, अभिषेक, दिनेश हिंदू, राहुल झाम, संजीत अरोड़ा, आदर्शवीर, अमित वत्स, विकास अग्रवाल, संजय शर्मा, संदीप शुक्ला, संदीप खुराना, प्रिंस रेलिया, योग चुघ, शुभम मित्तल, बालमुकुंद माहेश्वरी, नलनीश नारंग, हार्दिक, अर्जुन, अभिनव कांबोज, दीपक गुप्ता, सचिन चुघ, सचिन गोयल, अतुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें