फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शराब की दुकान में नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। थाना पुलिस ने शराब की दुकान में दीवार तोड़कर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों बंटी उर्फ अर्जुन निवासी मोहल्ला शेखजादगान तथा फिरोज निवासी मोहल्ला महल चाहमंजली कोट नानौता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किया गया एक पंखा और दो टूटे हुए ताले बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि 23 सितंबर को ग्राम भावसी रायपुर निवासी मनजीत राणा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने उनकी भानजी की शराब की दुकान की दीवार तोड़कर करीब छह हजार रुपये नकद, बीयर की 10 पेटियां, देशी शराब की 25 पेटियां और छत का पंखा चोरी कर लिया। इस मामले में थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्तूबर को शुगर मिल के खंडहर, रेलवे रोड से मामले में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक बन्टी उर्फ अर्जुन के खिलाफ नानौता थाने में आर्म्स एक्ट के तहत वर्ष 2022, 2024, 2025 और 2026 के कई मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज के खिलाफ वर्ष 2020 में एनडीपीएस एक्ट, वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम और वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें