फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अवैध निर्माण तोड़ता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में देर से ही सही विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। बुुधवार को कमिश्नर आवास के निकट स्थित निर्माणाधीन एक बहुमंजिला व्यवसायिक निर्माण के एक हिस्से को बुल्डोजर की सहायता से गिरा दिया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली रोड स्थित कमिश्नर आवास के निकट काफी समय से निर्माणाधीन इमारत के अवैध हिस्से को गिराया गया। एसडीए उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह और सचिव सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण की टीम सुबह ही दिल्ली रोड पर हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंच गई।  

सूचना पर मौके पर पहुंचे निर्माणाधीन इमारत के मालिक ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और सचिव ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते हुए कहा कि वह इसे स्वयं ही हटा लेगा। अधिकारियों ने उसकी बातों को अनसुनी करते हुए कार्रवाई जारी रखी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बुल्डोजर मंगवाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पास कराए गए नक्शे के अनुसार निर्माण नहीं कराया गया है।

इसमें कुछ अवैध निर्माण कराया गया है जिसे प्राधिकरण की टीम ने इसे ध्वस्त करा दिया। यह निर्माण राजेश और अशोक के नाम पर हो रहा है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान वित्त अधिकारी विनय शुक्ला, सहायक अभियंता एनपी सिंह एवं अनिल माथुर, अवर अभियंता पवन शर्मा, सीएम अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें