फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास की बात

विज्ञापन
महानगर में रुड़की-सहारनपुर रेल लाइन पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के लिए पेपर मिल रोड की साइड में बना
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


रेलवे ओवरब्रिज के आधार स्तंभ बनाए
-डीएम आवास से पेपर मिल तक बनाया जाएगा पुल
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर में सहारनपुर-रुड़की रेल लाइन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए पेपर मिल साइड में 13 आधार स्तंभ बनाए गए। इन पर जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी आवास की ओर पहले से ही पुल का निर्माण हो चुका है।
सहारनपुर-नागल मार्ग पर पेपर मिल गेट के सामने से जिलाधिकारी आवास रोड तक इस महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम आवास के पास पर मार्ग पर पुल का निर्माण करीब छह माह पहले हो गया था। मगर रेलवे लाइनों के पास स्टार पेपर मिल की ओर जमीन को लेकर विवाद होने से उस पर पुल निर्माण शुरू नहीं हो सका था। दो माह पहले रेलवे ने जमीन पुल बनाने के लिए उप्र सेेतु निगम को उपलब्ध कराई थी। जमीन मिलते पर सेतु निगम ने नागल रोड से पेपर मिल के पास से ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया था। अब यहां पर पुल के लिए 13 आधार स्तंभ बनाए गए है। इन पर अब पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


75.37 करोड़ रुपये की परियोजना
दाबकी रोड पर डीएम आवास के समीप से नागल रोड तक बनने वाले इस ओवरब्रिज की लंबाई 957.15 मीटर है। इस परियोजना का कुल बजट 75.37 करोड़ रुपये है।

पुल निर्माण से ये होगा फायदा

जिन वाहनों को मुजफ्फरनगर, देवबंद, मेरठ से आकर देहरादून चौक पर जाना है वे इस ओवरब्रिज से होकर जिला अस्पताल के पीछे से होकर देहरादून चौक पर जाएंगे। शाकंभरी, विकासनगर, अंबाला की ओर आने वाले वाहन भी इस ओवरब्रिज से होकर नागल मार्ग पर उतरकर देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ की ओर जा सकेंगे। ओवरब्रिज के बनने से सदर बाजार, ढमोला नदी पुल पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

-
- डीएम आवास से लेकर नागल रोड पर पेपर मिल तक ओवरब्रिज बनना है। पेपर मिल की ओर से पुल निर्माण के लिए पिलरों का निर्माण हो गया। अब जल्द पुल बनाया जाएगा। डीएम आवार की साइड पहले ही पुल निर्माण हो चुका है। इसी वर्ष में ओवरब्रिज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। -सतेंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें