गरीब व्यक्ति के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए 2022 तक डेढ़ लाख तक अतिरिक्त छूट मिलती थी, जिसे एक साल और बढ़ा दिया है, यह फायदेमंद रहेगा। प्रवासी श्रमिकों के लिए पोर्टल बनाने और मकान बनवाने में छूट का प्रावधान अच्छा है। -- संजय गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट
ज्वेलर्स और व्यापारियों की बात
बजट व्यापारियों और देशहित में है। सोना, चांदी पर टैक्स कम हुआ है, जो अच्छा प्रयास है। बजट आने के दौरान सोने का दाम घटा है और 51000 रुपये प्रति तोला से 49500 पर आया, फिर 50 हजार पर पहुंच गया। - गौतम शंकर, ज्वेलर्स।
बजट से व्यापारियों को निराशा हुई है। जीएसटी और इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई। व्यापारियों की बहुत पुरानी मांग थी कि ई-कॉमर्स को लेकर कुछ नीति बनाई जाए, जिससे व्यापारी ऑनलाइन कंपनियों से मुकाबला कर सकें, लेकिन उसमें कुछ भी नहीं किया गया। -अनुराग मलिक, महानगर अध्यक्ष, सपा व्यापार सभा